रिकांगपिओ ( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा के समीप शुक्रवार को एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक एक युवक ने गाड़ी से बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जिसका उपचार ज्यूरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा शुक्रवार दोपहर को घटा। जैसे ही गाड़ी चौरा गेट के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें वाहन चालक 33 वर्षीय दीपक पुत्र राकेश गांव कोठी डाकघर व तहसील कल्पा जिला किन्नौर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा वाहन में सवार चालक की माता गंगा देवी उम्र 60 वर्ष व 25 वर्षीय बहन गाड़ी के साथ ही खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड, आईटीबीपी जवानों व स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जहां से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
