Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हमारा लक्ष्य है अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की भी समस्या दूर करना- डॉ. बिंदल
    सिरमौर

    हमारा लक्ष्य है अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की भी समस्या दूर करना- डॉ. बिंदल

    By Himachal VartaSeptember 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    Our-goal-is-that-the-person.jpg

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल के द्वारा किसान भवन में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करवाया गया। विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मौजूद रहे। “हमारा प्रयास नाहन क्षेत्र का विकास” के तहत अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में भारी तादाद में अनुसूचित वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी। डॉ. राजीव बिंदल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम यह लक्ष्य लेकर चले हैं कि अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं कि सामाजिक समरसता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता लोगों के उत्थान पर ही निर्भर करती है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि इसीलिए उत्थान के कार्य करने के लिए हम निरंतर कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र ना केवल जिला के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए विकास के क्षेत्र में रोल मॉडल बन कर उभरा है।

    उन्होंने कहा कि एक समय था जब अनुसूचित वर्ग के गांव तमाम मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। बगैर पुलों और सड़कों के गांव बरसात के दिनों में टापू में तब्दील हो जाते थे। बिंदल ने कहा कि आज हमारे अथक प्रयासों के चलते हर गांव सड़क और पुल से जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य कभी खत्म नहीं होते। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर वर्ग आज खुद विकास की पुष्टि करता है यही वजह है कि आने वाले चुनाव में जनता जनार्दन पूरी तरह से भाजपा में अपनी आस्था जता रही है।

    वही राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता में भाजपा के प्रति काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आज के इस सम्मेलन में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या देखकर क्षेत्र में हुए विकास की पुष्टि पर भी मुहर लगती है। उन्होंने कहा कि यह नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें भाजपा के एक बेहतर नेता का नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार ने जो नीतियां चलाई है उनसे लोग काफी खुश हैं।

    उन्होंने कहा, यही वजह है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर से भाजपा को सत्ता में लाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सातवें अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम करार देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी, जिला परिषद आदि के प्रतिनिधियों को बधाई का पात्र भी बताया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.