नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन के माल रोड़ पर अचानक एक बहुत बड़ा गड्ढा पड़ गया, जिसका डर अब आसपास रहने वाले लोगों क़ो सताने लग गया है। क्योकि सड़क के बीचो-बीच गड्ढा पड़ने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। अगर नगर परिषद का तर्क दिया जाए तो उनका कहना है कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अंडर आती है, जबकि इसके नीचे सिवरेज बताई जा रही है। गौरतलब है कि माल रोड़ पर अक्सर बरसात के समय पानी खड़ा रहता है।
वही , स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात का पानी खड़ा होने के कारण शायद यह गड्ढा पड़ा होगा। बता दे कि माल रोड़ पर करीब इतना बड़ा गड्ढा होना कही ना कही बड़ा हादसा होने की कगार पर है। अब देखना यह है कि क्या इसे नगर परिषद या फिर पीडब्ल्यूडी ठीक करवा पाएगी।
उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वह माल-रोड से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि माल रोड़ पर गड्ढा पड़ा हुआ है। यह गड्ढा करीब 5 फिट से अधिक गहरा है। उन्होंने बताया कि इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि शहर का यातायात प्रभावित ना हो और बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
