नाहन-( हिमाचलवार्ता न्यूज)-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट आॅथारिटी) सिरमौर द्वारा 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे नाहन तथा आसपास के क्षेत्र में माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह माॅक ड्रिल भूकंप, लैंड स्लाईड आदि संभावित घटनाक्रमों के दृष्टिगत आयोजित होगी। यह माॅक ड्रिल भविष्य की आपदा संभावित घटनाओं के दौरान जरूरी एहतियात बरतने हेतु की जा रही है। इस माॅक ड्रिल के आयोजन का उददेश्य डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान को चैक करने तथा स्टेक होल्डर विभाग में आपसी तालमेल स्थापित करने के लिए है।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राम कुमार गौतम ने यह जानकारी देत हुए बताया कि यह माॅक ड्रिल जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर एवं एन.आर.डी.एफ. की 14वीं बटालियन, नूरपुर कांगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
राम कुमार गौतम ने आम जन से आग्रह किया है माॅक ड्रिल के दौरान बनजे वाले सायरन की आवाज से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं ह। उन्होंने माॅक ड्रिल के सही आयोजन के लिए शहर की जनता से अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2