Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन क्षेत्र खेल गतिविधियों का बन रहा है केन्द्र : डॉ बिन्दल
    सिरमौर

    नाहन क्षेत्र खेल गतिविधियों का बन रहा है केन्द्र : डॉ बिन्दल

    By Himachal VartaSeptember 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं-2022 के तहत आज जमटा खंड की प्रतियोगिताओं का आयोजन माता बाला सुंदरी मैदान जमटा में किया गया। इस आयोजन में धगेड़ा, पंजाहल, नैहली धीड़ा, बनेठी, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका, सेन की सैर, रामा धौण, और नावनी जमटा सहित 11 पंचायतों के कबडडी और कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजन के आकर्षण का केन्द्र बनी। प्रतियोगिताओं का आयोजन भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

    डॉ बिन्दल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जमटा, कोलर, त्रिलोकपुर और सतीवाला चार खंड बनाए गएं हैं। आज जमटा खंड की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जबकि त्रिलोकपुर, कोलर और सतीवाला में अगले चरण में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

    सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने सिरमौर और हिमाचल का गौरव अंरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है और हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों ने कई प्रतिस्र्धाओं में परचम सिरमौर और नाहन का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में खेल कूद गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा और ग्रामीण स्तर पर कई छोटे बौर बड़े खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।

    नाहन में इनडोर स्टेडियम का शानदर निर्माण किया गया है, इसी प्रकार माजरा में हाॅकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में मुख्यमंत्री खेल मैदान के तहत 15-15 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर मैदानों का विकास किया जा रहा है।

    उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे युवा वर्ग शरीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर अपनी ऊर्जा को देश और समाज के हित में लगाए, यह प्रयास
    हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के अलावा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नरदेव शर्मा, सुशील शर्मा, राकेश गर्ग के अलावा नरेन्द्र मोहिल सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि तथा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.