रिकांगपिओ : किन्नौर जिला के राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 पर पवारी नामक स्थान पर एक पिकअप सतलुज नदी में जा गिरी, जिसमें चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है। यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे पेश आई। सतलुज नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक पिकअप व चालक अर्फराज का कुछ भी पता नहीं चला है। यह पिकअप खवांगी निवासी भूपेंद्र की बताई जा रही है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, उस स्थान पर पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़क मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ है और यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से क्रेश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। पुलिस नदी किनारों पर चालक व वाहन की तलाश कर रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
