Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»सरकार की योजनाओं से आमजन हो रहा लाभांवित , सिरमौर में पांचों सीटों पर जीतेगी भाजपा : राकेश गर्ग
    राजनैतिक

    सरकार की योजनाओं से आमजन हो रहा लाभांवित , सिरमौर में पांचों सीटों पर जीतेगी भाजपा : राकेश गर्ग

    By Himachal VartaSeptember 14, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का आज आमजन को लाभ मिल रहा है। इससे प्रभावित होकर आने वाले समय में एक बार फिर से भाजपा को बढ़ा जन समर्थन मिलने वाला है।

    मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है , जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना व प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई हिमकेयर योजना वरदान साबित हुई है और बड़ी संख्या में लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हुए है। 
    गर्ग ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने एक और जहां उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित किए गए , वहीं जयराम सरकार ने बचे हुए लोगों को प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी योजना शुरू कर लाखों मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए है। 
    राकेश गर्ग ने कहा कि सिरमौर जिला से इस बार भाजपा को बड़ा समर्थन मिलने वाला है और सभी पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है और टिकट को लेकर कांग्रेसी आपस में उलझते नजर आ रहे है। 

    वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कई धड़ो में फटी हुई है और यहां एक दर्जन से अधिक नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल है। गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार सत्ता बदलने का रिवाज बदलने वाला है और एक बार फिर से मिशन रिपीट हिमाचल प्रदेश से भीतर होने वाला है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.