Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»अमरपुर में एक करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह का किया गया शिलान्यास
    बिलासपुर

    अमरपुर में एक करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह का किया गया शिलान्यास

    By Himachal VartaSeptember 15, 2022
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अमरपुर में एक करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक विश्राम गृह के लोगों की बहुत बड़ी मांग थी जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विश्राम गृह में दो सैट के निर्माण के लिए टैंडर दिये गये हैं तथा इसके निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण कर दिया जाएगा। और इसके नवनिर्मित से लोगों को सुविधा प्राप्त होगी तथा पर्यटकों को इसमें ठहरने की सुविधा प्राप्त होने के साथ यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित होगा। वनों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2030 तक हरित आवरण को बढ़ा कर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। पठानिया ने बताया कि बिलासपुर जिले में भी वन विभाग लगातार लोगों की सहभागिता के साथ वन क्षेत्र तथा वनों के घनत्व को बढ़ाने के लिये लगातार प्रयासरत है।
    उन्होंने ने बताया कि प्रदेश में वन विभाग में गार्डएस्टैनोग्राफर तथा क्लकों के 175 रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि फौरेस्ट कार्पोरेशन जो पहले कई सालों से घाटे में चल रहा था जोकि पहली बार अब लाभाशं में आ गया है। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपण्भोगक्ता मामले मंत्री ने बताया कि वन वृत बिलासपुर में जाईका परियोजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ जैसे कि पौधारोपणए मृदा एवं जल संरक्षण तथा अजिविका उपार्जन इत्यादि चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत इस वर्ष कुल 360 हैक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक झण्डुता जीत राम कटवाल प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव अरण्यपाल वन वृत बिलासपुर अनिल कुमार एसडीएम राजीव कुमार शर्मा एडीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार एडीएफओ मुख्यालय अश्वनी कुमार शर्माए डीएफओ बिलासपुर अवनीश भूषण तथा सुशील कुमार एएसीएफ प्रदीप चौहान जिला खेल अधिकारी रवि शंकर मण्डल महामंत्री राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.