नालागढ़ ( हिमाचलवार्ता न्यूज)ज़िला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने बरोटीवाला स्थित एक मकान से 8.38 ग्राम चिट्टे समेत दो सग्गे भाईयों को गिरफ़्तार किया। थाना बरोटीवाला में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मोहित व रोहित पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी वार्ड- 8 बटेड बरोटीवाला के रहने वाले से हुई। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि बटेड में एक घर से चिट्टा तस्करी का धंधा किया जाता है। जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी जिनके पास से 8.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बद्दी पुलिस पहले भी मोहित कुमार को चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ़्तार कर चुकी है। एसआईयू टीम ने हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र की अगुवाई टीम में श्याम सिंह, किशोर कुमार, धर्मवीर व कॉस्टेबल भूपेन्द्र व बलविंद्र सिंह ने नशा तस्करी के मामले में सफलता हासिल की।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
