Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा प्रबंधन विषय पर इंटर्नशिप के लिए मध्य प्रदेश से आए छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
    सिरमौर

    आपदा प्रबंधन विषय पर इंटर्नशिप के लिए मध्य प्रदेश से आए छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    By Himachal VartaSeptember 15, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन समिति सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां आपदा प्रबन्धन विषय पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर में एक माह का प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) सफलतापूर्वक पूरा करने वाले मध्यप्रदेश के दो प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। उन्होंने दोनों छात्र शुभम कुमार इंगला व वैशाली यादव को प्रशस्ति पत्र और आपदा प्रबन्धन किट भी वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन को और सशक्त एवं सुदृढ़ करने के दृष्टिगत राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा अनुमोदित इंटर्नशिप पॉलिसी को प्रत्येक जिला में संचालित किया गया था। इसी के संदर्भ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, मध्य प्रदेश से आए एमबीए आपदा प्रबंधन स्नातकोत्तर उपाधि के अंतिम वर्ष के दो छात्रों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 16 अगस्त 2022 से 15 सितंबर 2022 तक सफलतापूर्वक पूरा किया है।
    उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले दोनों विद्यार्थियों ने एक माह तक जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (1077) के दैनिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की तथा इसके साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा हिमाचल प्रदेश आपदा राहत नियमावली 2012 के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी हासिल की।
          उपायुक्त ने बताया कि इन प्रशिक्षुओं को आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन एवं शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन मे फील्ड विजिट करवाया गया। इसके साथ ही 14 सितंबर 2022 को इन छात्रों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल में भी सक्रिय रूप से भाग लिया व घटना प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में विस्तृत रूप से प्रायोगिक जानकारी ली।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.