Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में चल रही थी फर्जी आईटीआई, संचालक गिरफ्तार
    सिरमौर

    सिरमौर में चल रही थी फर्जी आईटीआई, संचालक गिरफ्तार

    By Himachal VartaSeptember 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस प्रशासन की टीम ने फर्जी आईटीआई का भंडाफोड़ करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश सरकार तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के नियमों की अवहेलना कर रहा था। जिसपर पुलिस ने आईटीआई में छापेमारी की और संचालक को मौके से ही धर दबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है तथा मामले की आगामी तहकीकात जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, तारूवाला निवासी शम्मी शर्मा पांवटा साहिब में मिलार प्राइवेट आईटीआई चला रहा था। इस फर्जी आईटीआई की शिकायत कुछ समय पहले एसडीएम को भी की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस तथा गवर्नमेंट आईटीआई पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार को मिलार इंस्टीट्यूट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इंस्टिट्यूट में 70 बच्चे मौके पर पाए गए। मौके पर छात्रों ने टीम को बताया कि उन्होंने 60 हजार रुपये प्रति स्टूडेंट 1 वर्ष की फीस संचालक को दी है।

    आइटीआई संचालक शम्मी शर्मा ने कोर्स पूरा करवाने पर पेपर उत्तराखंड के हरिद्वार में करवाए जाने का आश्वासन दिया था। जब संयुक्त टीम ने मिलार आईटीआई के संचालक शम्मी शर्मा से इसके दस्तावेज मांगे, तो मौके पर वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। शम्मी शर्मा ने बताया कि उसकी आईटीआई जय परशुराम एजुकेशनल एंड कल्चर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के नाम से रजिस्टर्ड है, परन्तु जब जाँच की गई तो पता चला कि यह आईटीआई कहीं पर भी रजिस्टर नहीं थी। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.