Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनजातीय दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति के लोगों के हितों पर नहीं पड़ेगा कोई असर, मिलता रहेगा आरक्षण – ऊर्जा मंत्री
    सिरमौर

    जनजातीय दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति के लोगों के हितों पर नहीं पड़ेगा कोई असर, मिलता रहेगा आरक्षण – ऊर्जा मंत्री

    By Himachal VartaSeptember 16, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब,   ( हिमाचलवार्ता न्यूज)बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति समाज के लोगों के हितों पर कोई असर नहीं पडे़गा तथा उन्हें अनुसूचित जाति का आरक्षण भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग जन जातीय समाज में शामिल नहीं होना चाहते थे और चाहते थे कि उनका अनुसूचित जाति का दर्जा बरकरार रहे। उनकी इसी मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें जनजातीय समाज से बाहर रखकर उनका अनुसूचित जाति का दर्जा बरकरार रखा।
    सिरमौर जिला के हाटी क्षेत्र को केन्द्रीय सरकार द्वारा जनजातीय दर्जा देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की 18 पंचायतें जनजातीय घोषित हुए क्षेत्र में आती हैं। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के विकास के लिए कई गुणा अधिक बजट आएगा जिससे क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने गिरी पार क्षेत्र को जन जातीय का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की 18 पंचायतों की ओर से केन्द्र और राज्य के नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
    ऊर्जा मंत्री ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत खोदरी माजरी में संपर्क मार्ग माजरी पहाडुवाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने पटवार वृत खोदरी माजरी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खोदरी माजरी व पटवार वृत मानपुर देवड़ा का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री ने मानपुर देवड़ा में सिंचाई ट्यूबवैल का भी उद्घाटन किया।
    उन्होंने कहा कि पटवार वृत खोदरी माजरी से पहले खोदरी माजरी के लोगों भगाणी जाना पड़ता था लेकिन अब इस पटवार वृत्त से खोदरी माजरी के साथ-साथ गोजर अडैन, माजरी पहाडूवाला और किल्लोड के लोगों को भी फायदा होगा। इसी प्रकार पहले मानपुर देवड़ा के लोगों को गोरखुवाला और गुरूवाला के लोगों को भगाणी जाना पड़ता था लेकिन मानपुर देवड़ा पटवार वृत्त के खुलने से दोनों पंचायतों के लोगों को अब मानपुर देवड़ा में ही सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 2 किलोमीटर लम्बे माजरी पहाडुवाला संपर्क मार्ग के लिए पहले चरण में 10 लाख रुपए से निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है। यह संपर्क मार्ग भी इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा किया है।
    उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खोदरी माजरी से पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 83 बच्चे और राजकीय उच्च पाठशाला में 96 बच्चे पढ़ते थे। अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खुलने से खोदरी माजरी पंचायत व साथ लगती पंचायतों के बच्चों को भी लाभ होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.