नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-रोटरी क्लब नाहन ने झारखंड के जमशेदपुर से आए अधिराज बरुआ का नाहन पहुंचने पर स्वागत किया। बरुआ राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति का संदेश देने के लिए झारखंड से साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकले हैं। बरुआ शिमला से होते हुए बुधवार को सोलन पहुंचे और फिर शाम को नाहन पहुंचे।
अपनी यात्रा में वो अब तक 20 राज्यों का सफर कर चुके हैं। अधिराज ने झारखंड के जमशेदपुर के टाटा नगर से 1 अक्टूबर 2021 से अपनी यात्रा शुरू की थी। अब तक उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक, गोवा से महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर से होते हुए हिमाचल का भ्रमण कर चुके है।
अधिराज अपनी यात्रा के दौरान एनजीओ की मदद के साथ गाना गा कर लोगों से पैसे एकत्रित कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण की ये प्रेरणा पिता से मिली है। पिता आलोक भी 25 वर्ष की उम्र में 1987 में साइकिल से पूरे देश का भ्रमण कर चुके हैं। जिससे प्रेरित होकर वह भी भारत भ्रमण पर निकले है। इस यात्रा के दौरान पूरे भारतवर्ष में लगभग 22000 किमी साइकिल चलाने का लक्ष्य है।