Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»17 वर्षों से लंबिंत नौहराधार-चूड़धार सड़क का निर्माण कार्य शुरू
    सिरमौर

    17 वर्षों से लंबिंत नौहराधार-चूड़धार सड़क का निर्माण कार्य शुरू

    By Himachal VartaSeptember 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    संगड़ाह ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वर्ष 2005 से बजट व राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव से लंबित नौहराधार-चूड़धार सड़क कार्य निर्माण कार्य संगडाह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा वर्क आर्डर जारी किए जाते ही शुरू हो गया। दरसल सीएम द्वारा गत 5 मई को हालांकि, इसका शिलान्यास किया जा चुका था, मगर चाबधार गांव अथवा आधे रास्ते तक बनने वाले इस सड़क के ठेकेदार की पूरी सुरक्षा राशी जमा न होने के चलते काम शुरू नही हो पाया था।

    बुधवार को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करवाया जा चुका है। इस सड़क को लेकर रोचक तथ्य यह है कि, चाबधार के ग्रामीण 7 से 10 अक्तूबर 2018 तक करीब 124 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सीएम से सड़क अ हमकी मांग को लेकर शिमला पंहुचे थे।

    लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत करीब साढ़े 8 करोड़ की लागत से चाबधार तक बनने वाले नौहराधार-चूड़धार सड़क के तैयार होने पर श्रदालुओं को खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी और 5 घंटे की वजाय महज 2 से 3 घंटे पैदल चलकर लोग चूड़धार पंहुच सकेंगे।

    इसके बाद वन प्राणी शरण होने व धार्मिक आस्था के चलते सड़क बनाने की फिलहाल कोई योजना नही है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चूड़धार जाने वाले पैदल मार्ग की शिवलिंग तक की दूरी 14 किलोमीटर के करीब है।

    पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि, बुधवार टैंडर वितरित किए जाने के साथ ही प्रमुख आस्थास्थल जाने वाले इस मार्ग के निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जा चुका है। उन्होने कहा की, कंपनी अथवा ठेकेदार को तय समय मे काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि करीब 6 माह बर्बर के दौरान बंद रहने वाले शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट खुलने के बाद यहां हिमाचल के सिरमौर, शिमला व सोलन के अलावा प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक पंहुचते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.