Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»क्रमिक अनशन पर बैठे गौसेवक सचिन ओबरॉय ने उपायुक्त को भेजा ज्ञापन
    सिरमौर

    क्रमिक अनशन पर बैठे गौसेवक सचिन ओबरॉय ने उपायुक्त को भेजा ज्ञापन

    By Himachal VartaSeptember 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  पिछले 08 दिनों से पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक के समीप गो सेवकों का क्रमिक अनशन आज से शुरू हो गया है। बता दे कि सड़कों पर तड़प-तड़प कर प्राण त्यागने को मजबूर गोमाता के संरक्षण की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन आज से भरी बरसात के बीच क्रमिक अनशन शुरू हो गया है।

    सचिन का कहना है कि इस ओर जिला व स्थानीय प्रशासन ने गोहितों की अनदेखी करते हुए अबतक कोई भी संतोषजनक कदम नहीं उठाया है। लिहाज़ा सड़कों पर रोजाना सैंकड़ों गोवंश की दर्दनाक मौत व प्रशासन के नकारात्मक रवैये से आहत होकर अब  धरना स्थल पर ही 24-24 घंटे के क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

    सचिन ने चेतवानी दी है कि यदि आगामी एक सप्ताह के अंदर इस गंभीर समस्या के प्रति प्रशासन ने सकारात्मकता दिखाते हुए इसका समाधान नहीं किया तो समस्त हिंदू समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा,जिसका जिम्मेदार पूर्ण रूप से जिला सिरमौर प्रशासन होगा।

    सचिन की मुख्य मांगे

    1. जिला सिरमौर की सड़कों से समस्त गोवंश को गौशाला/काऊ सेंचुरी पहुंचाया जाए।

    2. सड़कों पर गोवंश को छोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए।

    3. पांवटा साहिब में काऊ सेंचुरी खोली जाए।

    4. जिला सिरमौर के सरकारी गोसदनों में व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

    5. पॉवटा साहिब के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रोहताष नागिया द्वारा निर्मित लंपी वायरस की दवाई को तुरंत प्रदेश भर के सभी गोपालको तक पहुंचाया जाए। (इस दवा का सफल ट्रायल कर पशुपालन विभाग के चिकित्सक को अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं।)

    6. गोसेवकों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए। पॉवटा साहिब में पिछले वर्ष गोसेवकों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले को खारिज किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.