Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. बिंदल ने रेहड़ी-फड़ी वालों को किया सम्मानित
    सिरमौर

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. बिंदल ने रेहड़ी-फड़ी वालों को किया सम्मानित

    By Himachal VartaSeptember 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला मुख्यालय नाहन के नगर परिषद हॉल में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वनिधि महोत्सव मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल मौजूद रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर कार्यक्रम का आगाज हुआ। नाहन नगर परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के तमाम रेहड़ी फड़ी वाले उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के लॉकडाउन समय के दौरान भारी आर्थिक बदहाली से गुजरे रेहड़ी फड़ी वालों को 0% ब्याज पर आर्थिक सहायता देना है। बता दें कि नाहन शहर में करीब 160 रेहड़ी फड़ी व पटरी वालों को 10000 का ऋण उपलब्ध कराया गया। मजे की बात तो यह है कि यह आर्थिक मदद इनके लिए बड़ी वरदान साबित हुई।

    जिसके चलते करीब बहुत कम समय में 60 लोगों के द्वारा ऋण की अदायगी भी कर दी गई। इन 60 लोगों को एमसी नाहन के द्वारा शहर के विभिन्न बैंकों के माध्यम से 20-20 हजार रुपए अतिरिक्त ऋण भी उपलब्ध करवाया। इनमें से ऐसे लोग हैं जिन्होंने मात्र कुछ ही समय में 20000 का लोन भी अदा कर अगला 50000 का लोन लिया है।

    यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए गए ऋण को भी 0% पर किया गया है। बड़ी बात तो यह है कि शहर के 70 स्ट्रीट वेंडर ऐसे हैं जो डिजिटल ट्रांजैक्शन करने लग पड़े हैं। जबकि इस योजना के शुरू किए जाने से पहले मात्र 5 लोग ही डिजिटल ट्रांजैक्शन किया करते थे। मुख्य अतिथि डॉ राजीव बिंदल ने नाहन नगर परिषद की पूरी टीम की पीठ थपथपाते हुए इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई का पात्र बताया।

    विधायक डॉ राजीव बिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते सबसे पहले एक ही शब्द कहा था कि वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक बनकर आए हैं। विधायक ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को बॉर्डर पर बैठे सैनिक से लेकर किसान छात्र उच्च और निम्न सभी वर्गों का बराबर ध्यान रहता है। इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं को भी सुना और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।

    यहां यह भी बताना जरूरी है कि एमसी नाहन के द्वारा इस कार्यक्रम को बड़े ही सुंदर तरीके से आयोजित किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, स्ट्रीट फूड उत्सव तथा एसएचजी के द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था।स्ट्रीट वेंडर्स का कहना है कि उन्हें पहली बार ऐसा लगा कि उन्हें भी सम्मान देने वाले सरकार में लोग मौजूद हैं।

    स्वनिधि महोत्सव में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान, तपेंद्र शर्मा, पार्षद मधु अत्री, पार्षद विशाल तोमर, पार्षद मनोनीत पार्षद अमित अत्री, कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, एमसी कर्मचारी सुलेमान, सीएलसी अखिलेश सैयद एहसान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.