Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश प्रवक्ता पद संभालते ही रूपेंद्र ठाकुर ने लगा दी भाजपा पर आरोपों की झड़ी
    सिरमौर

    प्रदेश प्रवक्ता पद संभालते ही रूपेंद्र ठाकुर ने लगा दी भाजपा पर आरोपों की झड़ी

    By Himachal VartaSeptember 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर आसीन होते ही रूपेंद्र ठाकुर सत्ता पर अटैक मूड़ में नजर आए। रविवार को नाहन के कांग्रेस भवन में भूपेंद्र ठाकुर के द्वारा पहली पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में उन्होंने जयराम ठाकुर को रिमोट से चलने वाला तथा आज तक का सबसे कमजोर मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि जयराम की सरकार में आज तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी के रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने कहा, माइनिंग में इलीगल माइनिंग, पुलिस भर्ती पेपर लीक, कोविड-19 में सैनिटाइजर तथा पीपी किट घोटाला सरकार की बड़ी उपलब्धियां है।

    रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जयराम की सरकार अमृत महोत्सव के नाम पर सरकारी खर्चे में चुनावी एजेंडा शामिल कर करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल तब और अब कार्यक्रम में 40 से 50 लाख रूपए के टेंट और अन्य करोड़ों के खर्चे कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। रूपेंद्र ठाकुर ने प्रदेश की जयराम सरकार को महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी जमकर घेरा। रूपेंद्र ठाकुर ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि, आज प्रदेश की हालत बिहार से भी ज्यादा बदतर हो चुकी है। अधिकारियों पर खनन माफियाओं के हमले, ऊना में दिनदहाड़े युवकों की हत्या, खनन निरीक्षक का किडनैप, इसके अलावा प्रदेश में बलात्कार जैसे मामले भी अप्रत्याशित रूप से बड़े हैं।

    वहीं उन्होंने भाजपा को गोवंश का सबसे बड़ा रक्षक बताने को लेकर आज गोवंश की जो लंपी रोग से हालत बन चुकी है उसको लेकर जमकर घेरा। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के पास ना तो इन बीमारी से जूझ रहे पशुओं के लिए रखने को उचित व्यवस्था की गई है और ना ही इनके उपचार को लेकर कोई गंभीरता दिखाई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीमारी से जूझ रही इन गोवंश को एपिडेमिक स्तर पर राहत पहुंचाई जाए। उनको एक जगह इकट्ठा कर इलाज करवाया जाए ताकि यह रोग अन्य पशुओं में ना फैल सके। वही ट्रांस गिरी एरिया को जनजातीय क्षेत्र घोषित किए जाने वाले मुद्दे पर भी उन्होंने डबल इंजन की सरकार के मुख्यमंत्री को कहा कि सिरमौर की जनता भोली भाली जरूर है मगर बेवकूफ नहीं है।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र को जनजातीय घोषित ना कर मात्र कुछ जातियों को ही जनजाति का दर्जा देने की बात कर चुनिंदा व्यक्तिगत विकास के सामने क्षेत्र का संतुलन तथा विकास का सपना धराशाई हो गया है। सरकार ने जो घोषणा की है वह केवल गिरी पार के लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम किया है। वही कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व हाथ का निशान होता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी एकजुट है और एकजुट होकर चुनाव में जीत हासिल करेंगी। जीत के बाद सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुनेंगे।

    वहीं उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की जो हालत है वह किसी से छुपी नहीं है। भाजपा का कमजोर नेतृत्व और सरकार एक ही व्यक्ति के इशारों पर चल रही है। नेतृत्व हीन कहने वाली भाजपा सरकार में हर नेता और अधिकारी नेतृत्व पर भी भारी है। रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता और कर्मचारी अब इंतजार में हैं कि कब इस सरकार को रुखसत किया जाए और प्रदेश में फिर से अमन चैन कायम किया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी, प्रधान शुक्र दीन, नरेंद्र तोमर, शाकिर, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.