Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»वर्तमान सरकार की योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति तक पहुंचाः वीरेंद्र कंवर
    ऊना

    वर्तमान सरकार की योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति तक पहुंचाः वीरेंद्र कंवर

    By Himachal VartaSeptember 19, 2022
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- महान संत रविदास का संदेश न केवल दलित समाज बल्कि समूची मानवता के लिए अनुकरणीय है तथा भाजपा शासित सरकारों ने उनके उपदेश के अनुरूप कार्य कर दलित समाज व इससे जुड़ी शख्सियतों को सम्मान प्रदान किया है। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कला केंद्र समूर कलां के सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा सरकारों ने ही अलग-अलग समय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, संत रविदास उन्नयन योजना तथा माता शबरी योजना जैसी अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं दलित समाज से जुड़ी महान शख्सियतों के नाम से आरंभ की तथा इसका सीधा लाभ अनुसूचित जाति समाज के परिवारों व उनसे संबंधित क्षेत्रों को मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में ही विशेष घटक योजना के तहत खर्च होने वाले बजट में बढ़ोतरी कर उसे अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में 25 प्रतिशत किया, जिससे अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में विकास को नई रफ्तार मिली। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने कार्यकाल में संसद भवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दलित समाज का सम्मान बढ़ाया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.