Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»खनन से जुड़े मामलों की जांच के लिए ऊना पहुंची ईडी की टीमें
    ऊना

    खनन से जुड़े मामलों की जांच के लिए ऊना पहुंची ईडी की टीमें

    By Himachal VartaSeptember 19, 2022
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज)प्रवर्त्तन निदेशालय की दो टीमों ने आज ऊना जिला के दो स्थानों पर दबिश देकर खनन से जुड़े मामलों में जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि ईडी की एक टीम ने जहाँ ऊना उपमंडल के गांव चढ़तगढ़ स्थित एक घर में पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया वहीं उपमंडल हरोली के पंजाब के साथ सटे गांव जननी स्थित एक क्रैशर यूनिट में भी छापेमारी की है। दोनों टीमों ने अपने अपने स्थान पर दबिश देकर घर और क्रैशर यूनिट में तलाशी अभियान चलाया वहीँ घर के सदस्यों और क्रैशर यूनिट पर मौजूद लोगों से लंबी पूछताश भी की है। दोनों स्थानों पर सुबह करीब आठ बजे प्रवर्तन निदेशालयों की टीमें पहुँच गई थी और बाद दोपहर तक उनकी कार्रवाई चलती रही।
    प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहाली से करीब 10 रेड पार्टियां पंजाब और हिमाचल के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुई थी जिसमें से दो रेड पार्टियां ऊना जिला में पहुंची और अपनी कार्रवाई की। जिला ऊना में दो स्थानों पर हुई छापेमारी खनन से जुड़े मामलों को लेकर ही बताई जा रही है लेकिन इन दोनों छापेमारियों में टीमों के हाथ क्या कुछ लगा है इस बारे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आये। वहीं इस ईडी की इस कार्रवाई से जिला ऊना के खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि ऊना जिला में पिछले लंबे अरसे से खनन एक बड़ा सियासी मुद्दा भी रहा है, विपक्षी दल हमेशा ही सत्तारूढ़ दलों को खनन के मामले पर घेरता रहा है। चढ़तगढ़ स्थित घर में हुई छापेमारी के दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत भी मौजूद रही। पंचायत के उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज ने बताया कि उनके गाँव में स्थित एक घर में ईडी की टीम पहुंची जो अभी तक घर के अंदर ही जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ईडी की टीम के हाथ क्या लगा यही इस बारे उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.