नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत धगेडा व सतीवाला में आज विशेष प्रचार अभियान के तहत लोगों को विकास गीत ‘‘विकास की राह पर, क्षितिज की ओर हिमाचल, बढ़ रहा हिमाचल,चल रहा हिमाचल‘‘ से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जिसमें जनमंच, सामाजिक सुरक्षा पंेशन, मुख्यमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना में सौर बाडबन्दी पर 85 प्रतिशत तक का अनुदान,एन्टी हेल नेट पर 80 प्रतिशत तथा पॉलीहाउस में शीट बदलने के लिए 70 प्रतिशत का अनुदान सरकार द्वारा दिए जाने की जानकारी दी गई।
इस अभियान के तहत विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत खुड़द्राबिल व जरग में भी कार्यक्रम आयोजित करते हुए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक संत वाणी से लोगों को बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 6 हजार सालाना आर्थिक सहायता किसानों को सीधे खाते में प्रदान किए जा रहे है।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान बलबीर,बाबू राम, कमल शर्मा, सुनीता व उप प्रधान यशवंत, बीटु, कुलदीप व मदन ठाकुर तथा सचिव दीप राम सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
