Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला निर्वाचन कार्यालय तथा रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं ईवीएम/वीवीपैट
    सिरमौर

    जिला निर्वाचन कार्यालय तथा रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं ईवीएम/वीवीपैट

    By Himachal VartaSeptember 20, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर में विभाग द्वारा ईवीएम/वीवीपैट सम्बन्धी चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत अभी तक 4759 लोगों ने मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में जाकर इन मशीनों के बारे जानकारी हासिल की और 4655 लोगों ने इन मशीनों द्वारा माॅक वोट का अभ्यास किया।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 06 सितम्बर 2022 से उक्त मशीनें जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में लोगों को जागरूक करने हेतु उपलब्ध करवाई गई हैं और यह मशीनें चुनावों की घोषणा तक वहां उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त मोबाईल वैन्स के माध्यम से भी प्रत्येक मतदाता क्षेत्र में भी इन्हें पहुंचाया जा रहा है ताकि जन साधारण इन मशीनों द्वारा माॅक वोट का अभ्यास कर सकें।
    उन्होंने बताया कि जिला के पांचो निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 563 मतदान केन्द्रों में से अभी तक 538 मतदान केन्द्रों पर मोबाइल वैन्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। इनमें पच्छाद के सभी 113 मतदान केन्द्र, रेणुका जी के सभी 124 मतदान केन्द्र, पांवटा साहिब के सभी 103, शिलाई के सभी 102 तथा नाहन के कुल 121 मतदान केन्द्र में से 96 मतदान केंद्र पर मोबाइल वैन्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के लोगों खासकर युवाओं से नजदीकी मतदान केन्द्र या फिर मोबाइल वैन्स के माध्यम से ईवीएम/वीवीपैट सम्बन्धी जानकारी हासिल करने तथा माॅक वोट का अभ्यास करने का आग्रह किया ताकि लोकतंत्र की मजबूती में वह अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.