नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत मातर तथा बिरला व विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत कोेटी धीमान व छोऊ बोगर में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन, शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 की जानकारी लोगों तक पहंुचाई।
कलाकारों ने लोगों को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें किसी आपातकालीन स्थिति में तुरन्त सहायता प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। चौबीस घण्टे क्रियाशील इस हेल्पलाइन पर सहायता मांगने पर पुलिस जरूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंचती है। कलाकारों ने बताया की महिलाओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से शक्ति बटन ऐप भी आरम्भ की गई है। इस ऐप को मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप का लाल बटन दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। शक्ति बटन की विशेषता यह है कि यह ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है।
प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और वन माफिया, खनन माफिया तथा ड्रग माफिया से कड़ाई से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 आरम्भ की गई है। इस हेल्पलाइन की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। इस हेल्पलाइन पर वन, खनन व नशे जैसी अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है।
इस दौरान पंचायत प्रधान अलका, उषा,संगीता तोमर, विनोद तथा उप प्रधान लियाकत अली, सतीश कुमार,रामा नन्द, जिला परिषद सदस्य सूर्या तोमर व महिला मण्डल प्रधान आशा देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21
