पांवटा साहिब ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पांवटा साहिब विधानसभाक क्षेत्र से मनीष ठाकुर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 4 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर से राजन सुशांत को, नगरोटा से ऊमां कांत डोगरा को, लाहोल एवं स्पीति के लिए सुदर्शन जसपा को और पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पांवटा साहिब से ठाकुर के नाम को लेकर सभी हैरान हो गए हैं क्योंकि यहां से नौटी के नाम की चर्चा जोरों पर थी जो आप का बड़ा नेता माना जाता है।
