Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»फिट इंडिया मिशन के तहत डीसी-11 और एसपी-11 के बीच चौगान में आयोजित होगा फुटबॉल मैच
    सिरमौर

    फिट इंडिया मिशन के तहत डीसी-11 और एसपी-11 के बीच चौगान में आयोजित होगा फुटबॉल मैच

    By Himachal VartaSeptember 21, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन   ( हिमाचलवार्ता न्यूज)-( संजय सिहं) फिट इंडिया का संदेश देने के लिए गत 09 सितम्बर को नई दिल्ली से रवाना हुई फ्रीडम राइडर बाइकर रैली 23 सितंबर 2022 को सिरमौर पहुंचेगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने इस संदर्भ में आज यहां उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उपायुक्त ने बताया कि बाइकर रैली का सिरमौर के नैना टिक्कर में नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस तथा एनसीसी के युवाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा जिसके बाद उन्हें नाहन के चौगान लाया जाएगा जहां लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर बाद यह बाइकर रैली पांवटा साहिब के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका बाता पुल पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा और फिर उन्हें पांवटा साहिब गुरूद्वारा ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सायं 5 बजे बाइकर रैली उत्तराखंड के लिए रवाना होगी।
    उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को नाहन चौगान में फिट इंडिया मिशन के तहत डीसी-11 और एसपी-11 के बीच फुटबॉल मैच भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ऑल इंडिया मोटर बाइक एक्सपीडिशन द्वारा आयोजित इस बाइकर रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं फिटनेस के संदेश का प्रसार करना है।
    उन्होंने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैली को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 09 सितम्बर को नई दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। फ्रीडम राइडर बाइकर रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं, 75 दिन के भ्रमण के लिए निकले हैं और 6 अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं सहित 34 राज्य को छुएंगे। यह रैली 250 से ज्यादा जिलों का भ्रमण करेगी और 75 दिनों में 21,000 किलोमीटर का सफर तय करके वापस दिल्ली लौटेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.