शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के लिए नियुक्त ‘‘स्वीप’’ गतिविधियों के ‘‘आईकाॅन’’ दिलीप सिरमौरी ने आज राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने गीत और संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम का विद्यार्थियों ने जहां सांस्कृतिक आयोजन के रूप में लुत्फ उठाया वहीं मतदान सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कीे।
लोक गायक दलीप सिरमौरी 22 सितम्बर को राजकीय महाविद्यालय सरांहा, 23 सितम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन, 24 सितम्बर को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतुतियां देंगे।
विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आज सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय नाहन, ददाहू, राजगढ़ में भी स्वीप कार्यक्रमों (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका विद्यार्थियों ने आंनद लिया।
सिरमौर जिला में मतदान के प्रति आम जन तथा युवाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम स्वयं सिरमौर जिला में चल रहे स्वीप कार्यक्रमों की लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभाग और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वीप गतिविधियों को विस्तार प्रदान कर रहे हैं।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21
