राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजगढ़ सोलन मार्ग पर नेरी रतोली और पबियाना के बीच एक अज्ञात वाहन द्वारा नोजवान युवक को टक्कर मारी है जिससे युवक की मौके पर ही मोत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंलवार रात करीब सवा नौ बजे के आसपास 27 वर्षीय मनीष पुत्र महेंद्र ने अपनी माता को 9 बजकर आठ मिनट पर फोन किया कि वह 5 मिनट में पहुचने वाला है।
साथ में रात का भोजन करेंगे लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। थोड़ी देर बाद माता को सुचना मिली कि आपके बेटा घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। उसे जल्दी से होस्पिटल ले जाओ। मृतक के परिजनों ने बताया कि मनीष उर्फ़ निशु हर रोज की तरह अपने काम से रात को अपने घर आ रहा था। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ से सोलन की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने पिछली साइड से मनीष को जोरदार टकर मारी , जिससे उसकी मौके पर ही मोत हो गई।
इस दोरान लोगो ने 108 एम्बुलेंस को फोन करके जानकारी दी। एम्बुलेंस द्वारा मनीष को राजगढ़ अस्पताल पहुचाया गया जहाँ चिकित्स्कों में उसे मृत घोषित कर दिया। राजगढ़ अस्पताल प्रभारी डॉ. अशोक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मृतक को पिछली तरफ से आ रहे वाहन ने बड़ी जोर से टकर मारी है।
जिससे की उसकी मोके पर मौत हो गई। मामले की पुष्टि राजगढ़ एसडीएम कपिल तोमर ने करते हुए बताया की मृतक के परिजनों को विभाग द्वारा मोके पर जाकर 20 हजार रूपये की फोरी राहत दी गई है।
इस बारे राजगढ़ डीएसपी अरुण मोदी ने बताया की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,304-ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।