Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»पांवटा में फिर सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल
    दुर्घटनाएं

    पांवटा में फिर सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल

    By Himachal VartaSeptember 23, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज 

    –जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर पांवटा में पेश आए एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस हादसे में व्यक्ति की पत्नी और उसका बच्चा घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279, 337, 304ए व एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हादसा कालाअंब-देहरादून हाईवे पर क्यारदा में पेश आया है। बताया जा रहा है कि होटल क्यारदा में बर्थडे पार्टी रखी गई थी जिसमें शामिल होने के लिए दिला राम अपनी पत्नी बचनी देवी व 3 साल के बेटे दिवांश के साथ बाइक (एचपी-17डी-4234) पर जा रहे थे।

    तभी नाहन की तरह से आ रही गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल लाया गया। यहां पर व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बचनी देवी को यमुनानगर रैफर किया गया है। इसके अलावा बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.