Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»युवा संकल्प रैली से पहले कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, युवाओं से माफी मांगे सरकार : अग्निहोत्री
    राजनैतिक

    युवा संकल्प रैली से पहले कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, युवाओं से माफी मांगे सरकार : अग्निहोत्री

    By Himachal VartaSeptember 24, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्री रैणुकाजी (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भाजपा की युवा संकल्प रैली से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा निशाना साधा है मुकेश अग्निहोत्री आज सिरमौर जिला में रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे जहां रेणुका कांग्रेस का एक बड़ा महा सम्मेलन आयोजित हुआ।

    मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा संकल्प रैली में भाजपा सरकार को प्रदेश के लाखों युवाओं से माफी मांगनी चाहिए कि उनके द्वारा किए गए रोजगार देने के वायदे झूठे साबित हुए हैं और उसके लिए वह माफी मांगते है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार अपने कार्यकाल में युवाओं के लिए कोई भी कार्य नहीं कर पाई है राज्य में युवाओं को नौकरी देने की बजाय प्रदेश में सरकार द्वारा नौकरियां बेची गई और हिमाचल में ऐसा पहली मर्तबा हुआ जब नौकरियां सरेआम नीलाम की गई। जिसके लिए जयराम ठाकुर को नौकरी बेचने वाले सीएम के नाम से जाना जाएगा।

    केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वायदे मोदी सरकार ने किए थे ऐसे में रोजगार ना देकर 8 सालों में 16 करोड़ यवाओं के साथ खिलवाड़ देश की सरकार ने किया है इस पर भी केंद्र की मोदी सरकार को अब विचार करना चाहिए।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव के समय में अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांव लड़खड़ा गए हैं मुख्यमंत्री बार-बार अपने गृह क्षेत्र मंडी में ही प्रधानमंत्री को बुला रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 5 साल में कोई भी काम धरातल पर नहीं हो पाया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आंसर की खाली नजर आ रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और सत्ता वापसी के लिए बाहरी ताकतों का सहारा ले रहे हैं मगर हिमाचल की जनता ने अब सत्ता बदलने का मन बना लिया है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा फर्जी सर्वे करवाकर अपनी जीत दिखाई जा रही है जबकि जमीनी हकीकत क्या है इससे भाजपा नेता बाकी है और जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.