Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में तेज रफ्तार बाइक चालक टकराया टैंकर से।
    सिरमौर

    कालाअंब में तेज रफ्तार बाइक चालक टकराया टैंकर से।

    By Himachal VartaSeptember 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (संजय सिंह):-कालाअंब के मेंथापल में तेल टैंकर के साथ बाइक सवार के टकराने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगैर नंबर अज्ञात युवक जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, तेज रफ्तार के साथ नाहन की ओर जा रहा था। इसी दौरान नाहन की ओर से आ रहे तेल टैंकर एचपी – 71ए – 1549 से युवक टकरा गया। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक टक्कर से काफी दूर जा गिरा तो वही मोटरसाइकिल टैंकर के नीचे जा घुसी।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नशे में धुत था और बड़ी तेज रफ्तार के साथ रोंग साइड जाते हुए टैंकर से जा टकराया। इस घटना के बाद लोगों ने युवक को उठाकर नाहन अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी कालाअंब थाना को भी दी गई। थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का भी कहना है कि मोटरसाइकिल सवार काफी तेज रफ्तार में था, इस दौरान बारिश भी हो रही थी।

    इस दुर्घटना के बाद युवक बेहोश हो गया था। युवक कौन है कहां का रहने वाला है यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वही , मोटरसाइकिल पर ना तो रजिस्ट्रेशन नंबर था और ना ही कोई ऐसी जानकारी मिल पाई जिससे युवक का पता मालूम हो सके। युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, ऐसे में उसे पीजीआई भी रैफर किया जा सकता है।

    उधर, , एडिशनल एसपी बबीता राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था। उन्होंने यह भी बताया कि घायल युवक काफी तेज रफ्तार और रोंग साइड था। बताया कि मामला मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अंतर्गत धारा 279, 337 आईपीसी दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक बेहोश है जिस कारण उसका नाम और पता फिलहाल नहीं पता चला है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.