Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुज्जर समुदाय की माँग उनके आरक्षण से न हो छेड़छाड़
    सिरमौर

    गुज्जर समुदाय की माँग उनके आरक्षण से न हो छेड़छाड़

    By Himachal VartaSeptember 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    गिरिपार जनजातीय क्षेत्र मामला :गुज्जर समुदाय की माँग उनके आरक्षण से न हो छेड़छाड़

    नाहन ( संजय सिंह) हिमाचल वार्ता न्यूज 

    –सिरमौर की गिरीपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिए जाने के बाद गुज्जर समुदाय के विरोध के सुर जोर पकड़ने लगे है। समुदाय का कहना है कि गिरिपार को जनजातीय  क्षेत्र का दर्जा दिए जाने से सीधे तौर पर उनके आरक्षण से छेड़खानी की जा रही है।

    सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में गुज्जर समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारी आज मीडिया से रूबरू हुए। गुर्जर समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष हंसराज भाटिया ने बताया कि गिरिपार को अगर जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जाता है तो गुज्जर समूदाय के लिए आरक्षित 7.5 प्रतिशत कोटे में कमी आ जाएंगी जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।

    ऐसे में सरकार को चाहिए कि गिरिपार क्षेत्र के लिए अलग से कोटा निर्धारित करे या कोटे को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनके हित में जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

    नवीन चौधरी ने बताया कि समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और अपने कोटे को सुरक्षित रखने की मांग कर रहा है उन्होंने कहा कि गिरिपार जनजातीय मामले को आरजीआई ने खारिज कर दिया था।

    बावजूद उसके क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो गुज्जर समुदाय न्यायालय का भी रास्ता खटखटाएंगा और जरूरत पड़ी तो राजधानी शिमला और जंतर मंतर दिल्ली पर जाकर बडे स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.