Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»पुरानी पेंशन के लिए 2 अक्तूबर से शुरु होगा क्रमिक अनशन
    चंबा

    पुरानी पेंशन के लिए 2 अक्तूबर से शुरु होगा क्रमिक अनशन

    By Himachal VartaSeptember 25, 2022
    Facebook WhatsApp
    चम्बा  ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज 
     नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ चम्बा द्वारा रविवार को बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील जरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर जिला मुख्यालय चम्बा में 2 अक्तूबर से क्रमिक अनशन शुरू होगा। जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होगी तब तक यह अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से कर्मचारी वर्ग को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन अब सभी उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य की सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करके कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। लेकिन हिमाचल में मौजूदा भाजपा सरकार अपने वायदों को पूरा करने में अब तक असफल रही है। सरकार के नुमाइंदे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। बीते करीब 5 वर्षों में कर्मचारियों ने कई आन्दोलन किए लेकिन सरकार केवल उन्हें आश्वासन ही देती रही। अब कर्मचारी झूठे आश्वासनों के झांसे में आने वाले नहीं हैं।
     महासंघ ने अब 2 अक्तूबर से जिला मुख्यालय चम्बा में क्रमिक अनशन आरंभ करने का निर्णय लिया है। जरयाल ने कहा कि 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने महासंघ की ओर से पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए चरखा भी चलाया जाएगा। जरयाल ने कहा कि रिवाज बदलने के लिए कर्मचारी वर्ग तैयार हैं। लेकिन पहले मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन योजना बहाल तो करें। कर्मचारियों के सहयोग के बिना मिशन रिपीट सफल नहीं हो पाएगा। मजबूरन उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा। इस दौरान महासंघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और मांग पूर्ण होने तक एकजुट रहने का आह्वान किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.