Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बोले वीरभद्र सिंह की फोटो से ही डर रही भाजपा
    ऊना

    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बोले वीरभद्र सिंह की फोटो से ही डर रही भाजपा

    By Himachal VartaSeptember 25, 2022
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( लक्ष्य शर्मा)  हिमाचल वार्ता न्यूज
     नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में रविवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया हालांकि इसी दौरान माफिया और गुंडा राज के खिलाफ हुंकार रैली का आयोजन करते हुए भी प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ताल ठोकी। नेता प्रतिपक्ष ने इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला शक्ति को समुचित मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की उपेक्षा की है और कांग्रेस इसकी भरपाई ब्याज सहित करेगी। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को  1500 रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया है तो भाजपा पूछ रही है कहा से देंगे, मुकेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप जाओ कांग्रेस देकर बताएगी। नेता प्रतिपक्ष कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है। महिला शक्ति इस जीत में अहम रोल अदा करने वाली है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस पर दिवंगत नेताओं के फोटो लेकर वोट मांगने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा वीरभद्र सिंह की फोटो से ही डरने लगी है, अगर वो आज साक्षात होते तो भाजपा के नेता भाग ही जाते। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने आप में एक संस्थान थे। जिन्होंने लगभग 6 दशक तक हिमाचल प्रदेश की सक्रिय राजनीति में भाग लेकर हिमाचल प्रदेश के विकास को तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया रहेगी तब तक डॉ. यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह का नाम रहेगा।
    ईडी द्वारा जिला ऊना में 35 करोड़ के अवैध खनन के कारोबार का भंडाफोड़ करने के सवाल पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में सत्तासीन भाजपा की सरकार माफिया की सरकार थी, उन्होंने कहा कि माफिया को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगाती रही लेकिन सरकार ने इसे अनसुना करके कांग्रेस के आरोपों को खारिज करने का ही प्रयास किया। मुकेश ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में खनन, वन, भू, कबाड़ और न जाने कौन कौन से माफिया हावी रहे। मुकेश ने कहा कि यहाँ तक कि पीएम मोदी की रैली के नाम पर भी लोगों से रूपये लिए गए है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.