Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»ललितपुर में हुई बड़ी सड़क दुर्घटना, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह लोगो की हुई मौत
    दुर्घटनाएं

    ललितपुर में हुई बड़ी सड़क दुर्घटना, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह लोगो की हुई मौत

    By Himachal VartaSeptember 25, 2022
    Facebook WhatsApp
    बुंदेलखंड ( लक्ष्य शर्मा) ललितपुर  में रविवार की सुबह कुछ परिवारों के लिए काल बनकर आई। यहां पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायलों में आठ गंभीर हैं।
    ललितपुर में रविवार को तालबेहट के बम्होरी हाइवे पर सुबह ट्रक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में ट्रैकटर ट्राली में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 12-13 घायलों में आठ गंभीर हैं। इनको झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। ट्रैक्टर ट्राली पर श्रमिक सवार थे, यह सभी काम पर जा रहे थे। सभी श्रमिकों तालबेहट के बम्होरीसर के निवासी बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली से मजदूर बम्हौरीसर से तालबेहट जा रहे थे। ट्रैक्टर के यहां के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में ही बम्हौरीसर से निकलकर हाईव पर पहुंचते ही यह बड़ा हादसा हो गया। तालबेहट की तरफ से सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनंयंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गया।ट्रक की जोरदार टक्कर से ट्राली तो ट्रैक्टर से अलग होकर नीचे खाई में जाकर पलट गई। इस ट्राली में चार महिलाओं समेत बीस से ज्यादा मजदूर बैठे थे। छह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कई मजदूरों को अस्पताल भेजा गया है, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।ललितपुर में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बम्होरीसर के पास सुबह इस बड़ी दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रुक गया। हादसे की खबर आते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटना स्थल के लिए दौड़ पड़े और ललितपुर जिला अस्पताल के साथ ही झांसी के मेडिकल कालेज में स्टाफ को अलर्ट किया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.