Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर के पच्छाद के मानगढ़ में फटा बादल, बडू साहिब में भारी तबाही एक की मौत
    सिरमौर

    जिला सिरमौर के पच्छाद के मानगढ़ में फटा बादल, बडू साहिब में भारी तबाही एक की मौत

    By Himachal VartaSeptember 26, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( एस पी जैरथ) हिमाचल वार्ता न्यूज
    पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के मानगढ़ में बादल फट जाने के कारण बड़ी तबाही का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि बडू साहिब के सफाई कर्मचारी की मौत होने का समाचार भी मिला है। घटना करीब 6:30 बजे के आसपास की है। भारी बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट के बाद फटे बादल से मानगढ़ नाला और बड़ू नाला भारी बाढ़ के साथ अकाल अकादमी बडू साहिब के कैंपस में घुस गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब के बाहर यूनिवर्सिटी तक खड़े तमाम वाहन और नीचे की ओर बेसमेंट के साथ खड़े तमाम वाहन बाढ़ के पानी में बह गए हैं। इसी दौरान भारी फ्लड का पानी जब हॉस्टल के नीचे बेसमेंट में पहुंचा तो वहां करीब तीन से 4 फुट पानी खड़ा हो गया। बडू साहिब से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेसमेंट में करंट फैल गया जिसकी चपेट में एक सफाई कर्मचारी आ गया।
    बताया जा रहा है सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही बडू साहिब प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर पूरी लाइट को डिस्कनेक्ट भी कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यदि समय रहते बडू साहिब प्रबंधन गुरुद्वारा साहिब के सेफ हॉल में ना ले जाता तो तबाही का मंजर और भयानक होता।
    उधर, इस बड़ी आपदा की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक रीना कश्यप भी बडू साहिब की ओर रवाना हुई मगर मुख्य रोड का पुल व रास्ता टूट जाने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। राजगढ़ प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिल चुकी थी मगर चारों तरफ से रास्ता टूट जाने के कारण कोई भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।
    उधर, बडू साहिब के प्रमुख काका वीर का कहना है कि इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे व कर्मचारी सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि दरबार हॉल के सामने की सड़क से नीचे की ओर लगभग सभी कमरों में फ्लड का पानी और कीचड़ आदि भर गया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर खड़े वाहन पानी में बह गए हैं। कुल कितने वाहन बहे हैं और कितना नुक्सान हुआ है इसका अभी कोई अनुमान नहीं है।
    उन्होंने यह भी बताया कि अभी चारों तरफ अंधेरा फैला हुआ है बिल्डिंग आदि सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया

    उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन के साथ उनका बराबर संपर्क बना हुआ है खाने-पीने आदि की व्यवस्था बच्चों आदि के लिए कर दी गई है। वही ग्रामीण क्षेत्र में कितना नुक्सान हुआ है इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.