Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के सीमावर्ती इलाकों में खनन माफिया और ड्रग माफिया पर रहेगी पैनी नजर : रमन कुमार मीणा
    सिरमौर

    सिरमौर के सीमावर्ती इलाकों में खनन माफिया और ड्रग माफिया पर रहेगी पैनी नजर : रमन कुमार मीणा

    By Himachal VartaSeptember 27, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :-तीन प्रदेशों की सीमा से सटे जिला सिरमौर के सीमावर्ती इलाकों में खनन माफिया और ड्रग माफिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यह बात मीडिया से रूबरू हुए नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कही। मीडिया से पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पुलिस का फोकस रहेगा , ताकि जिला सिरमौर में भ्रष्टाचार और लोभ मुक्त चुनाव संपन्न करवाए जा सके।
    रमन कुमार मीणा ने कहा कि जिला सिरमौर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 वर्षों से एक ही स्थान पर डटे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मंगा ली गई है ताकि कई कर्मचारियों का नियमानुसार स्थानांतरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाएगी। खासकर मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला सिरमौर में क्राइम को किस प्रकार कम किया जाए इस पर पुलिस का फोकस रहेगा। खासकर महिला अपराध में कमी लाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। रमन कुमार मीणा ने कहा कि जिला सिरमौर के सभी पुलिस थानों में महिलाओं को पूर्ण रूप से बेहतर न्याय मिल सके इस पर पुलिस का फोकस रहेगा। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिला के रहने वाले हैं।
    उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर किया है। यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण कर उन्हें आईपीएस हिमाचल कैडर मिला। प्रोबेशन में वह कुल्लू जिला में तैनात रहे। इसके बाद उन्होंने लाहौल-स्पीति व हमीरपुर जिला में बतौर एसपी सेवाएं दी। पिछले लगभग दो साल से वह गर्वनर के एडीसी के तौर पर तैनात रहे।
    उन्होंने कहा कि कानून का सख्ती से पालन होगा। उन्होंने प्रेस कर्मियों से भी आग्रह किया कि यदि उन्हें कहीं भी किसी संदिग्ध गतिविधि या अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी मिलती है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाएं इसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा, चाहे फिर कोई कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.