Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आखिर एसडीएम शिलाई की कुर्सी पर ज्ञापन रखकर हर्षवर्धन चौहान ने खिंचवाई फोटो
    सिरमौर

    आखिर एसडीएम शिलाई की कुर्सी पर ज्ञापन रखकर हर्षवर्धन चौहान ने खिंचवाई फोटो

    By Himachal VartaSeptember 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- शिलाई ब्लाक कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक शिलाई विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई है। इस बैठक में शिलाई के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष ठाकुर हर्षवर्धन चौहान विषेश तौर पर उपस्थित रहे हैं। बैठक में विधानसभा के आने वाले चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
    हर्षवर्धन चौहान  ने कहा है की महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व पेट्रोल , डीजल व गैस के दाम चरम सीमा पर है जिस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का कोई भी नियंत्रण नहीं रह गया है। भाजपा सरकार रैलियों में जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है और करोड़ों रुपए रैलियों पर खर्च कर रही है। 
    आज शिलाई में सभी सड़कों के बुरे हाल है लगभग लगभग सभी सड़कें बंद पड़ी है जिस कारण लोगों को अपनी फसलें मंडी तक और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। 
    उन्होंने लोगों से आह्वान किया की अभी से घर घर जाकर कांग्रेस की दस गारंटी का प्रचार करें। कांग्रेस द्वारा किये कार्य का प्रचार और भाजपा की नाकामियों को लोगों को बताएं। हिमाचल में 101 प्रतिशत कांग्रेस सरकार बन रही है इसमें कोई दो राय नहीं है और कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा किया जाएगा। 
    इसके अतिरिक्त पिछले कल रास्त पंचायत के खुजवाड़ी में 6 लोगों की भूस्खलन से मृत्यु पर दुख प्रकट किया गया तथा रैली व पुतला जलाने का कार्यक्रम रद्द किया है। बैठ के बाद एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में अधीक्षक को दिया गया। 
    एसडीएम न होने कारण विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान ने रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम शिलाई की खाली कुर्सी पर ज्ञापन रख कर फोटो खिंचवाए तत्पश्चात ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक को दिया है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.