Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था से गुजरता नाहन शहर
    सिरमौर

    बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था से गुजरता नाहन शहर

    By Himachal VartaSeptember 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    Nahan-city-suffocating-in-b.jpgनाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- तीन ओर से बॉटल नेट में फंसा नाहन शहर आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी परेशानी के चलते आज सुबह करीब 8:30 बजे के बाद मोहल्ला गोविंदगढ़ में पौना घंटे से भी अधिक समय का जाम लगा। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिसके चलते ना केवल वाहन सवारों को बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

    हालांकि, इस मोहल्ला में ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते हैं मगर सड़क के संकीर्ण होने के चलते ट्रैफिक जाम रोक पाना असंभव कार्य बन गया है। ऐसा नहीं है यह परेशानी आज ही है बल्कि जाम की स्थिति से पूरा शहर रोज गुजरता है। वही विकास का दम भरने वाली डबल इंजन वाली सरकार शहर को एक सेफ पैसेज दे पाने में नाकाम साबित रही है।

    यहां यह भी बताना जरूरी है कि नाहन शहर उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं की ओर से 2 नेशनल हाईवे के बीच में बना हुआ शहर है। नाहन से होकर शिमला और नाहन से चंडीगढ़ देहरादून की ओर गुजरने वाले वाहन अब नाहन से गुजरने में गुरेज करने लग पड़े हैं। शहर की परिवहन व्यवस्था आज भी पुराने ही ढर्रे में चल रही है।

    शहर में जनसंख्या और वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद अभी भी यात्री बसें बस स्टैंड से माल रोड होकर दिल्ली गेट पहुंचती है। वही शहर में भारी ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अधिकतर स्कूलों के द्वारा स्कूल बसेज चलाई गई है। छुट्टी के समय स्कूल बसें जाम का सबसे बड़ा कारण बनती है।

    यही नहीं स्कूल बसों से उतरने वाले बच्चे कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में ना केवल सरकार को बल्कि प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक बड़े बदलाव की जरूरत अब महसूस की जाने लग पड़ी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.