Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»जब आपका दौर आएगा तब डंडे से चला लेना सरकार : सीएम जयराम
    मंडी

    जब आपका दौर आएगा तब डंडे से चला लेना सरकार : सीएम जयराम

    By Himachal VartaSeptember 30, 2022
    Facebook WhatsApp
    मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)कुछ लोग अपने भाषणों में मुझे सरकार को डंडों से चलाने का मशवरा दे रहे हैं लेकिन ऐसा वे अपने दौर में ही करें हमारा काम करने का तरीका कुछ अलग है। यह जुबानी पलटवार हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्ष के एक नेता पर किया। सीएम जयराम ठाकुर शुक्रवार को मंडी के विपाशा सदन में आयोजित एक शाम कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विपक्ष के एक नौजवान नेता अपने भाषणों में कहते हैं कि जयराम सीधा और गरीब है लेकिन सरकार डंडों से चलती है। उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि उनका कार्य करने का तरीका अलग है और जब विरोधियों का दौर आएगा तो वे सरकार को डंडों से चला कर देख लें। सीएम ने कहा कि देश व प्रदेश के कर्मचारी समाज में एक अहम स्थान रखते हैं उनके सहयोग के बिना न ही विकास संभव है और न ही सरकार का बनना और चलना संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ एक वर्क कल्चर डेवलप करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कभी भी कर्मचारियों के साथ बदले की भावना से काम नहीं करती।
    वहीं, अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने मजाकिया अंदाज में कर्मचारियों को किसी प्रकार की टेंशन न लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में नेताओं को टेंशन नहीं है लेकिन कर्मचारी टेंशन में लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनने का रिवाज चल पड़ा है और कर्मचारियों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में भी फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ दल चुनावों के समय में कर्मचारियों के बीच में नकारात्मक माहौल बनाने में लगे हैं लेकिन उनके कहने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने कई कर्मचारियों को वादे किए लेकिन मौजूदा सरकार ने उन वर्गों को राहत देने का कार्य किया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.