नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) सिरमौर में मानसून के दौरान गत 24 से 26 सितम्बर 2022 को भारी बरसात के कारण हुए नुकसान के आंकलन के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में गठित दल जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि यह पोस्ट डिजास्टर नीड एससमैन्ट दल 01 अक्तूबर 2022 को प्रातः 8 बजे जिला सिरमौर के नारग में, प्रातः 10 बजे बडु साहिब में, दोपहर 12 बजे श्री रेणुका जी तथा दोपहर 1ः30 बजे पांवटा सहिब का दौरा करेगा। उन्होंने बताया कि इस दल में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार विवेक शर्मा भी शामिल होगें।
उपायुक्त ने बताया कि यह दल जिला में जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, शिक्षण संस्थानों, घरो तथा आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ जान-माल को हुए नुकसान का भी जायजा लेगा।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21