Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट दल ने सिरमौर में बरसात के कारण हुए नुकसान का किया आंकलन
    सिरमौर

    पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट दल ने सिरमौर में बरसात के कारण हुए नुकसान का किया आंकलन

    By Himachal VartaOctober 1, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह)गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में गठित पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट दल द्वारा गत 24 से 26 सितम्बर 2022 को हुई भारी बरसात से हुए नुकसान का आज जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों पर जाकर आंकलन किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि पोस्ट डिजास्टर नीड एससमैन्ट दल ने जिला सिरमौर के बडु साहिब में बादल फटने के कारण जल शक्ति तथा लोक निर्माण विभागों की प्रभावित हुई विभिन्न योजनाओं व भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निरीक्षण व आंकलन किया। बडु साहिब के इटरनल विश्वविद्यालय और खैरी में बनेठी-बागथन-राजगढ़ (बीबीआरसी) सड़क का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात दल द्वारा श्री रेणुका जी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल, सड़क विद्युत परियोजनायों का भी आंकलन किया गया।
    कुनाल सत्यार्थी ने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए की वह जिला में बरसात से हुए नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट 04 अक्तूबर 2022 तक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला को भेजना सुनिश्चित करें ताकि इसे समय पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को प्रेषित किया जा सके।
    इस दौरान उपमण्डल दण्डाधिकारी पच्छाद डाॅ संजीव धीमान, जिला प्रशासन द्वारा दल के साथ नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनकर शर्मा, जल शक्ति, लोक निमार्ण तथा विद्युत विभाग के अधिकारी तथा जिला समन्वयक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजन कुमार दस्तावेज समन्वयक अरविंद चैहान भी उपस्थित रहे।
    इसके पश्चात, दल द्वारा पांवटा साहिब में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम तथा उपमण्डल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन के साथ बैठक की गई और जिला में हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की गई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.