Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मानपुर देवड़ा में मामूली कहासुनी पर कर डाली हत्या , आरोपी गिरफ्तार
    सिरमौर

    मानपुर देवड़ा में मामूली कहासुनी पर कर डाली हत्या , आरोपी गिरफ्तार

    By Himachal VartaOctober 1, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचलवार्ता) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में एक व्यक्ति की मामूली कहासुनी पर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं। भले ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई और बेटे कैलाश चंद, आनंद , शेर सिंह ने बताया कि देर शाम इसरार मोहम्मद उम्र लगभग 37 वर्ष उनके घर आया और बताया कि पुरुषोत्तम (45) खेतों में पड़ा है उसे उठा के लाओ।
    जिसके तुरंत बाद मृतक पुरुषोत्तम के भाई कैलाश चंद और बेटा आनंद मौके पर पहुंचे जहां, खेतों में पुरुषोत्तम पड़ा हुआ था, इस दौरान मौके पर इस्लाम मोहम्मद अनिल कुमार और इसरार मोहम्मद मौजूद थे। बताते चले की आनंद कुमार जो कि मृतक के बेटे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को लेकर घर आ गए और डॉक्टर से जांच करवाई तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। 
    पूरा परिवार जो कुछ देर पहले नामकरण संगीत में खुशियां मना रहा था वहां मातम छा गया। वहीं परिवार ने आरोप लगाए हैं कि मृतक पुरुषोत्तम का परिवार बेहद गरीब है और आरोपी ना केवल राजनीतिक पहुंच रखते हैं , बल्कि पैंसे वाले भी हैं। आरोपी इसरार के पिता इस्लाम धमकियां दे रहे हैं और उन्होंने कहा कि उन्होंने ही पुरुषोत्तम को मारा है जो कर सकते हो कर लो।
    बताते हैं कि इसरार और इस्लाम जो कि एक आरा मशीन का मालिक हैं उनके पास पुरुषोत्तम काम करता था देर शाम घर में फंक्शन था जिसको लेकर पुरुषोत्तम कुछ पैसे मांगने के लिए आरा मशीन पर गया था। जहां पर पुरुषोत्तम की इसरार मोहम्मद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसरार मोहम्मद ने पुरुषोत्तम को मारना पीटना शुरू कर दिया जिसके कारण पुरुषोत्तम की मौत हो गई।
    परिवार के लोगों का कहना है कि पुरुषोत्तम के सिर और मुंह पर चोटों के निशान भी है। दूसरी ओर सूत्र बता रहे हैं कि इसरार और पुरूषोत्तम दोनों ही शराब के नशे में थे हालांकि इसकी पुष्टि अब मेडिकल रिपोर्ट में ही हो पाएगी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा सिविल अस्पताल भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि पुरुषोत्तम की मौत कैसे हुई।
    वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग बता रहे हैं कि जिस वक्त पुरुषोत्तम को लेने के लिए कैलाश और आनंद गए थे वहां पर कई लोग मौजूद थे। जिसमें इस्लाम मोहम्मद इसरार मोहम्मद और अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति मौजूद था मृतक के चाचा और बेटे ने आरोप लगाए हैं कि पुरुषोत्तम की हत्या की गई है जिसकी पुलिस निष्पक्ष जांच करें। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा इसरार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है सूत्र बता रहे हैं कि इसरार मोहम्मद ने अपना गुनाह भी कबूल किया है
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.