
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-नेशनल हाईवे-707 कच्ची ढांग के पास मार्ग बंद होने से वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज छठवें दिन नेशनल हाईवे-707 को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हाईवे के बहाल होते ही एक बार फिर इस मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ने शुरू हो गए हैं।
गौरतलब है कि 25 सितंबर को भारी बारिश के चलते पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे-707 कच्ची ढांग के पास बंद हो गया था। जिसके चलते गिरीपार क्षेत्र के करीब 60 पंचायतों का संपर्क पांवटा से कट गया था। हालांकि प्रशासन ने छोटी गाड़ियों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग खोले थे।
लेकिन उस मार्ग से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। शुक्रवार देर रात को हाईवे का कार्य पूरा हो चुका था, जिसके चलते आज सुबह इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।