नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :-जिला मुख्यालय नाहन में आधी रात को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो गुट आपस में उलझ पड़े। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट की इस घटना में दोनों गुटों के सदस्य घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीँ, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के एसएफडीए हॉल में छात्र संगठन द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था।
इसी दौरान देर रात को किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान चौगान मैदान के समीप सड़क पर ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए जिसमें कुछ छात्र चोटिल भी हुए हैं। वही मारपीट के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।