Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में बढ़ने लगे डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    सिरमौर

    सिरमौर में बढ़ने लगे डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    By Himachal VartaOctober 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    people-suffering-from-dengu.jpg

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणुब्यास):-हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बाद अब सिरमौर में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लग पड़ा है। जिला सिरमौर में डेंगू के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। डेंगू से पीड़ित मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि जिला सिरमौर में अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50 तक पहुंच चुका है।

    बड़ी बात तो यह है कि जिला में बीते रोज भी 17 नए मामले डेंगू के सामने आए हैं। बीते तीन-चार दिनों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। यह सभी मामले नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों से मिले हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट हो गया है।

    विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों में बुखार के मरीजों के डेंगू टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए नाहन व पांवटा शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं, पीओ डीआरडीए को गांव-गांव में फॉगिंग करवाने के लिए व लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.