Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»विधायक नहीं होने के बावजूद क्षेत्र में करवाया चौमुखी विकास- बलबीर
    राजनैतिक

    विधायक नहीं होने के बावजूद क्षेत्र में करवाया चौमुखी विकास- बलबीर

    By Himachal VartaOctober 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    Despite not being an MLA, all-round development has been done in the area- Balbir

     

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-भले ही मैं विधायक नहीं रहा हूं, मगर श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास करवाने में कोई कमी नहीं रखी है। यह बात आज नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री रेणुका जी से प्रत्याशी रहे भाजपा के बलबीर चौहान ने कहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस के विधायक ने पूर्व में मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ नज़दीकियां होने के बावजूद केवल कोरी घोषणाएं और झूठे वादे ही किए। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता विकास के दम पर भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा इस विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक दृष्टि से 3 तहसीलें पड़ती हैं।

    उन्होंने कहा कि इन तीनों तहसील क्षेत्र के अंतर्गत उन्होंने जनता की हर समस्या को सरकार के समक्ष दमदार तरीके से रखा। यही वजह है कि आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कांग्रेस को आइना दिखा रहे हैं। बलबीर चौहान ने कहा कि नौहराधार में डिग्री कॉलेज, बोगधार में पीएसी को सीएससी, पीडब्ल्यूडी का सब-डिवीजन, यहां तक की चाड़ना में अटल आदर्श विद्यालय की मंजूरी भी दिलाने में कामयाबी मिली है।

    बलबीर चौहान ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के घंडूरी में चार करोड़ की लागत से सब्जी मंडी, नौहराधार में दो करोड़ की लागत से सब्जी मंडी और इसके अलावा 2 करोड की स्वीकृत राशि से चूड़धार से नौहराधार तक रज्जू मार्ग बनाने को भी मंजूरी दिलाई है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उन्होंने बगैर किसी भेदभाव के हर पंचायत में जनता की मांग पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को अंजाम दिया है। वही, नारायण सिंह के भाजपा प्रत्याशी के रूप में चल रही आम जनता में नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर बलबीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी विनय कुमार और नारायण सिंह के आपसी संबंध जनता अच्छी तरह जानती है।

    उन्होंने कहा नारायण सिंह के नाम की चर्चा कांग्रेस का एक गहरा षड्यंत्र है। उन्होंने यह भी कहा जिस तरीके से पहले कांग्रेस के द्वारा भाजपा के विधायक रहे हृदय राम को पूर्व इलेक्शन में आजाद उम्मीदवार के रूप में उतरवाया गया था बिल्कुल वैसी परिस्थितियां अब नारायण सिंह के नाम को लेकर बन रही है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार संगठन और शीर्ष नेतृत्व अच्छी तरह से जानती है कि क्षेत्र में जनता के बीच वह साढ़े 4 वर्षों में हर वक्त मौजूद रहे। निश्चित इस बार भी टिकट उन्हीं को मिलेगा और वह इस बार भारी मतों से जीत भी हासिल करेंगे। वार्ता के दौरान रेणुका मंडल व जिला मीडिया सह प्रभारी प्रताप रावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.