Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»15 दुर्गम पंचायतों की तकदीर बदलेगा प्रदेश का पहला केबल स्टेयड ब्रिज
    मंडी

    15 दुर्गम पंचायतों की तकदीर बदलेगा प्रदेश का पहला केबल स्टेयड ब्रिज

    By Himachal VartaOctober 2, 2022
    Facebook WhatsApp
    15 दुर्गम पंचायतों की तकदीर बदलेगा प्रदेश का पहला केबल स्टेयड ब्रिज
    25 करोड़ से हुआ है पुल का निर्माण
    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र की 15 दुर्गम पंचायतों की अब तकदीर और तस्वीर बदलने वाली है। इस क्षेत्र को नेशनल हाईवे के साथ जोड़ने वाला पुल जनता को समर्पित कर दिया गया है। पुल की सुविधा न होने के कारण यह दुर्गम क्षेत्र हाईवे के नजदीक होने के बाद भी उससे कोसों दूर था। लोगों में इस पुल के बन जाने से खासी खुशी देखने को मिल रही है।
    सराज विधानसभा क्षेत्र की 15 दुर्गम पंचायतों के लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें एक ऐसे पुल की सौगात मिलेगी, जो उन्हें सड़क मार्ग से सीधे नेशनल हाईवे के साथ जोड़ देगा। लेकिन अब इस सौगात को अपनी आंखों के सामने देख लोग फूले नहीं समा रहे हैं। राज्य सरकार ने हणोगी के पास द्रंग और सराज विधानसभा क्षेत्रों को आपस में सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 25 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला डबल लेन केबल स्टेयड ब्रिज बनाकर जनता के हवाले कर दिया है। इस पुल के बन जाने से अब सराज की 15 दुर्गम पंचायतें सीधे एनएच के साथ जुड़ गई हैं। खाहरी, खोलानाल, नलवागी, कशौड़, कल्हणी और सराची सहित अन्य दुर्गम पंचायतों में पहले सड़क सुविधा नहीं थी। यहां के लोगों को एनएच अपने सामने तो नजर आता था, लेकिन बीच में बहने वाली ब्यास नदी उस फासले को कोसों दूर कर देती थी। पैदल चलने के लिए हणोगी के पास 50 वर्ष पहले एक झूला पुल बनाया गया था। सड़क मार्ग से हाईवे तक आने के लिए 50 से 60 किमी का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क और पुल की सुविधा मिल जाने से यह इलाका हाईवे से पूरी तरह से जुड़ गया है। लोगों ने इसके लिए राज्य सरकार और सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि जयराम ठाकुर ने उनकी पीठ का बोझ पूरी तरह से उतार दिया है।
    सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि जब वे विधायक थे तो उस वक्त उन्होंने इन 15 पंचायतों के लोगों से पुल बनाने का वादा किया था और विधायक प्राथमिकता में इसे शामिल किया था। जब उन्हें प्रदेश में बतौर सीएम कार्य करने का मौका मिला तो उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाया। ब्यास नदी से इतनी अधिक उंचाई पर पुल बनाना संभव नहीं था तो इसके लिए केबल स्टेयड तकनीक का सहारा लिया गया। सीएम ने बताया कि सराज की यह 15 पंचायतें अब पर्यटन की दृष्टि से उभर कर सामने आएंगी और लोगों को सुविधा के साथ रोजगार भी मिलेगा।
    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले इक्का-दुक्का ही केबल स्टेयड ब्रिज बन पाए हैं। यह प्रदेश का पहला डबल लेन केबल स्टेयड ब्रिज है। इस ब्रिज के बन जाने से अब लोगों की पीठ का बोझ पूरी तरह से उतर गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.