Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 31 अक्तूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान : राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    सिरमौर में 31 अक्तूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान : राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaOctober 3, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचल वार्ता) (लक्ष्य शर्मा):-  उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नाहन चौगान से किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया और स्कूली बच्चों तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) परिसर नाहन में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज से जिला में स्वच्छता अभियान चलाया गया है जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह किया  की सभी लोग गीले और सूखे कूड़े का सही प्रकार से निष्पादन करें। उन्होंने आहवान किया कि सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक बनें और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखें। 
    राम कुमार गौतम ने सभी पंचायतों, शैक्षिक संस्थानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। स्वच्छता जागरूकता रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र एवं छात्रा, डी.ए.वी. स्कूल, ए.वी.एन स्कूल, आईटीआई के विद्यार्थियों ने भाग लिया।  
    इसके पश्चात, उपायुक्त ने जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से डॉक्टर यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में उपचाराधीन रोगियों को फल भी वितरित किये। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को भी फल और गद्दे बांटे। इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर की धर्मपत्नी ज्योत्सना गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गुरजीवन सिंह शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, स्कूल प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर, रजनी कश्यप, पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.