Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में लोगों को वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति किया जागरूक
    सिरमौर

    पांवटा में लोगों को वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति किया जागरूक

    By Himachal VartaOctober 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    Wildlife-Conservation-Week.jpg

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-प्रदेश में वन्यप्राणी के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज 2 अक्टूबर को शिमला से इसका शुभारंभ कर चुके है। विभाग द्वारा पहली बार बाइक रैली के माध्यम से लोगों को वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। रैली शिमला से शुरू हो चुकी है जोकि 8 अक्टूबर को पौंग बांध कांगड़ा में खत्म होगी।

    इस दौरान बाइक रैली हर दिन 200 किलोमीटर का एरिया कवर करेगी। बता दें, शिमला से शुरू हुई यह रैली 3 अक्टूबर की शाम को पांवटा साहिब पहुंची। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें जंगली जीव जंतुओं के संरक्षण और उनके महत्व से जन जागरण का संचार किया गया।

    इस दौरान वन विभाग की ओर से पांवटा वन मंडल अधिकारी कुणाल अंग्रीश और सिंबलवाडा से वन्य प्राणी अधिकारी सुरेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीँ, 4 अक्टूबर की सुबह कुणाल अंग्रीश ने इस रैली को सिंबलवाडा में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिक जानकारी देते हुए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग 71वां वन्य प्राणी सप्ताह मना रहा है जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। हिमाचल प्रकृति का संरक्षण विषय पर आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान विभाग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

    पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाने के लिए वन विभाग कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवा रहा है। इसमें पेंटिंग, निबंध लेखन, फोटोग्राफी, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं शामिल है। इसके अलावा विभाग जिला व राज्य स्तर पर बर्ड वाचिंग जैसी गतिविधियों का भी आयोजन करेगा। इससे लोगों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। विभाग का यह प्रयास प्राकृतिक और पशु -पक्षी प्रेमियों के लिए खास माना जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.