बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)बिलासपुर धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव की सांस्कृतिक संध्या उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों के नाम रही। इस संध्या पर मणिपुर से आए कलाकारों ने नृत्य ‘लाइ हरोबा’ की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। इस नृत्य में कलाकारों की वेषभूषा व भावभंगीमाओं ने सबका मन मोह लिया।
मणिपुर के कलाकारों ने एक दूसरा नृत्य ‘हरि रिहा’ की भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। असम से आए कलाकारों ने ‘सिखला’ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं मधुरा-उत्तरप्रदेश के ब्रज कला लोक मंच के कलाकारों ने जब अपना ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत किया तो दर्शकगण भाव विभोर हो गए व इस नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं बिलासपुर शहर की आर्यन डांस अकादमी की शुभांगी एवं सहेलियों ने ‘तराना’ क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. मल्लिका नड्डा, नगर पार्षद संतोष जोशी, जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी रेवती सैणी, संतोष भारद्वाज आदि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
