Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन क्षेत्र की जनता के लिए दिन-रात अथक कार्य करता रहूंगा-डा. बिन्दल
    सिरमौर

    नाहन क्षेत्र की जनता के लिए दिन-रात अथक कार्य करता रहूंगा-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaOctober 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा  डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के सभी कार्य आज तेज गति से बिना किसी रोक-टोक के किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व मंे नाहन क्षेत्र में विकास और जन सेवा का पहिया तीव्र गति से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका सपना नाहन विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभ क्षेत्र बनाना है जिसके लिए वह दिन-रात अथक कार्य कर रहे हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने आज बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलांवालाभूड़, बनकला और सतीवाला पंचायत प्रवास के दौरान कई सड़क, पुल और पेयजल योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया।
    डा. बिन्दल ने आज कौलांवालाभूड़ पंचायत में सादड़ संपर्क मार्ग पर रूण नदी में 25 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सादड़ पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 17 लाख रुपये की लागत से सादड़ पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया
    उन्होंने 1.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रूखडी-गाडा भुडडी सड़क व पुल का उदघाटन किया। उन्होंने 47.10 लाख रुपये रूखड़ी गाडडा पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास भी किया।
    डा. बिन्दल ने रा.व.मा.पा. बोहलियों का उदघाटन किया। इस स्कूल को कुछ दिन पूर्व ही उच्च पाठशाला से वरिष्ठ माध्यमिक स्तरोन्न्त किया गया है। उन्होंने बड़ाबन मिडल स्कूल के भवन का उदघाटन भी किया।  उन्होंने गुरूद्वारा साहिब शंभुवाला से कून नैहरला सड़क के निर्माणधीन पुल का निरीक्षण भी किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में ढेरों विकास योजनाओं के लिए हम क्षेत्रवासियों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में विकास के कार्य इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है उन सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाएगा।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा महामंत्री मनीष चौहान, तपेन्द्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य निर्मिला शर्मा, नितिन चौहान, प्रधान कमल शर्मा सतीवाला, शंभुदत्त, सुभाष, के अलावा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.